फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नवरात्र में सजे बाजार, पूजन सामग्री की बिक्री तेज

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित दुर्गा मंदिर पर सजी दुकान। संवाद
विज्ञापन
शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र के स्वागत के लिए जिले के बाजार पूरी तरह से तैयार हैं। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजन सामग्री का पर्याप्त स्टॉक लगा लिया है।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी में जुट गए हैं। इसके चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। माता की चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान और कलश स्थापना के लिए मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में तेजी आई है।
पूजन सामग्री की दुकानों पर मां के शृंगार के साथ-साथ व्रत सामग्री की भी मांग बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा स्थित दुर्गा मंदिर के पास दुकानदार जितेंद्र सैनी और प्रमोद ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगाई गई है। इसके साथ ही चुनरी, माता की तस्वीरें, कलश, अगरबत्ती, धूप, कपूर आदि भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि माता की चुनरी 20 रुपये से 1000 रुपये तक, जबकि माता की पोशाक 25 रुपये से 3000 रुपये तक मिल रही है। नवरात्र के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक लगातार बढ़ती जा रही है।
00000000000000000
माता की मूर्तियों का भी सजा बाजार
नवरात्र के मद्देनजर शहर के विभिन्न चौराहों और अस्थायी बाजारों में माता की मूर्तियों की दुकानें भी सज गई हैं। छोटी मूर्तियों से लेकर भव्य प्रतिमाओं की बिक्री तेज हो गई है। इस बार बाजार में माता की मूर्तियां 50 से 550 रुपये तक बिक रही हैं, जबकि पीतल के दीपक 20 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपने घरों में घट स्थापना के लिए उत्साहपूर्वक मूर्तियों का चयन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पूजन व व्रत सामग्री के भाव (रुपये प्रति किलो/पीस)
चुनरी: 20 – 1000 रुपये
मूर्ति: 50 – 550 रुपये
वस्त्र: 25 – 3000 रुपये
सिंघाड़ा आटा: 180 रुपये
कूटू आटा: 160 रुपये
मखाना: 1400 रुपये
मूंगफली दाना: 160 रुपये
किशमिश: 600 रुपये
छुहारा: 400 रुपये
लौंग: 1800 रुपये
इलायची: 5000 रुपये
कपूर: 1800 रुपये
हवन सामग्री: 120 – 200 रुपये
काजू: 1000 रुपये
बादाम: 1000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें