फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ईद आज, 37 प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में अदा की जाएगी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन का प्रतीक पर्व ईद-उल-फितर शनिवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मनाया जाएगा। इस दिन सुबह जिले के 37 प्रमुख ईदगाहों और विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करेंगे। पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर इस्लाम का प्रमुख त्योहार है, जिसे ‘मीठी ईद’ के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और खुशियां बांटते हैं। पर्व को लेकर तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो गईं। बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
मधुबन : तहसील क्षेत्र में 29 रमजान का चांद गुरुवार को नजर नहीं आने के कारण ईद-उल-फितर अब शनिवार को मनाई जाएगी। मौलाना महबूब आलम शम्सी ने बताया कि शुक्रवार को रमजान का 30वां और अंतिम रोजा रखा गया। साथ ही अलविदा जुमा की नमाज भी अदा की गई।
विज्ञापन

ईद की नमाज के लिए तहसील क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में समय निर्धारित कर दिया गया है। मरकजी ईदगाह (सुल्तानपुर बारहगांव) में पहली जमात सुबह 8 बजे और दूसरी जमात 8:30 बजे अदा की जाएगी। ईदगाह जामा मस्जिद, मधुबन में पहली जमात 8:15 बजे और दूसरी जमात 8:45 बजे होगी। जामा मस्जिद, मधुबन में नमाज सुबह 8 बजे तथा जामा मस्जिद, खीरीकोठा में 8:15 बजे अदा की जाएगी। सुन्नी जामा मस्जिद, जमीन मनौली में भी नमाज 8:15 बजे होगी, जबकि ग्रामसभा दरगाह के ईदगाह (रौजा) पर सुबह 8 बजे नमाज अदा की जाएगी।
मौलाना ने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि वे समय का विशेष ध्यान रखें और तय समय से पहले अपने नजदीकी मस्जिद या ईदगाह में पहुंचें, ताकि वे इत्मीनान के साथ नमाज अदा कर सकें।
विज्ञापन





ईदगाह और मस्जिदों में सुबह नमाज पढ़ने का समय

जामा मस्जिद शाही कटरा- 6:45 बजे

- नई ईदगाह पहाड़पुरा मऊ- 7:15 बजे


- जामिया मस्जिद दारूल ओलूम मऊ- 7 बजे


- जामा मस्जिद रौज़ा पहाड़ पुरा मऊ- 7 बजे



- जामा मस्जिद साबरी मऊ- 7: बजे



- नई ईदगाह जमालपुरा मऊ- 6:45 बजे



- शाही ईदगाह, औरंगाबाद मऊ- 7 बजे



- ईदगाह अहले हदीस (सहरा) डोमनपुरा पश्चिम मऊ- 6.30 बजे



- ईदगाह अहले हदीस जमालपुरा मऊ- 6.30 बजे




- जामिया असरिया दारूल हदीस, लबे दरिया बंधा- 6.30 बजे


- ईदगाह अहले हदीस आलिया नगर बाईपास रोड- 6.30 बजे



- ईदगाह अहले हदीस खेदुपुरा मऊ- 6.30 बजे



- ईदगाह अहले हदीस मुस्लिम इंटर कॉलेज- 6.30 बजे



- जामा मस्जिद अहले हदीस औरंगाबाद फाटक- 6.30 बजे



- ईदगाह अहले हदीस छितन पुरा चित्तुतालाब- 6.40 बजे



- जामा मस्जिद अहले हदीस अबू अय्यूब अंसारी मुंशी पुरा- 6.30 बजे



- ईदगाह अहले हदीस फैज़ानुल इस्लाम, नेमत नगर, मोहसिन पुरा- 6.45 बजे



- जामा मस्जिद अहले हदीस मोहम्मदी, बुनकर कालोनी मऊ- 6.45 बजे



- जामा मस्जिद बंगाले बाबा रेलवे स्टेशन मऊ- 7 बजे



- नई ईदगाह इमामगंज- 6.45 बजे



- मस्जिद सलमान फारसी, इमामगंज मऊ- 7 बजे



- जामा मस्जिद बागे फिरदौस औरंगाबाद मऊ- 7.45 बजे




- मिर्ची मस्जिद सदर चौक मऊ- 7 बजे



-सना जामा मस्जिद, मुंशी पुरा नई बस्ती मऊ- 7.15 बजे



रजा जामा मस्जिद हैदर नगर मऊ- 7.15 बजे



कोपागंज:


- ईदगाह अहले हदीस कोपागंज मऊ 6.30 बजे



- ईदगाह जदीद- 7 बजे


- ईदगाह कदीम- 7 बजे


- ईदगाह मठिया- 7 बजे


- मस्जिद आयशा- 7.15 बजे
- जामा मस्जिद हुंसापुरा इमली बाग- 7.15 बजे

- जामा मस्जिद शाही- 7.30 बजे



मोहम्मदाबाद गोहनाईदगाह अहले हदीस बंदी कलां, - 6.45 बजे

ईदगाह बंदी घाट, मुहम्मदाबाद गोहना मऊ- 7 बजे


करीमाबाद इंदारा ईदगाह- 7 बजे


जामा मस्जिद मुकर्रम- 7.20 बजे


कासमी ईदगाह, भीरा- 7.15 बजे


पुरानी ईदगाह, मुहल्ला ईदगाह- 7.30 बजे

आयशा ईदगाह (नई ईदगाह) मुहल्ला डीहा भट्टी- 7.30 बजे

बशारत शाह ईदगाह- 7:45

ईदगाह अहले हदीस जामा मस्जिद उमर बिन खत्ताब, अहमद पुर असना, घोसी- 7 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें