फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ की अलग पहचान दिलाना लक्ष्य-राजीव

Wed, 24 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं स्थानीय प्राधिकरण चुनाव के प्रभारी बनाए गए राजीव राय ने बुधवार को पालिका कम्युनिटी हाल में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उनका लक्ष्य पूर्वांचल में मऊ की अलग पहचान दिलाना है। इसके लिए वह चुनाव हारने के बाद भी प्रदेश सरकार के सहयोग में लगे हुए हैं। कहा कि जिले की जो भी सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग या राज मार्ग से जुड़ रही हैं उनकी गुुणवत्ता राष्ट्रीय स्तर की होगी। कहा कि बहुत कम समय में जिले में सड़कों का जाल दिखेगा ।
विज्ञापन



कहा कि जिले को विकसित करने के लिए सबसे अधिक जरूरी अच्छी सड़क और बिजली की है। दोनों दिशाओं में बेहतर प्रयास से आने वाले दिन में तस्वीर बदलेगी। हाल फिलहाल दोनों की दशा बदल रही है। कहा कि स्थानीय प्राधिकरण एमएलसी का चुनाव पार्टी के लिए नाक का सवाल है। इस चुनाव में पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर के जो भी जनप्रतिनिधि हैं वह भी सपा सरकार के कार्य से खुश हैं। उन्हें भी अपने ग्राम पंचायत, वार्ड के विकास का मौका मिल रहा है।

इसके चलते इस चुनाव में ज्यादा संभावना है कि दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर निर्णय लेंगे।  जेएनयू मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा एवं संघ कंहैया की पहले ही गिरफ्तारी कर चौतरफा फंस गई है। इस मामले को केंद्र सरकार ने असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इतना तूल दी जब कि आईबी ने कंहैया के भाषण में यह साबित कर दिया कि उसने कोई भी ऐसा भाषण नहीं दिया जिसे देश के खिलाफ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सयुस के पूर्व अध्यक्ष लालबहादुर यादव, संजय पाण्डेय, अनिल राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें