फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के गाजीपुर तिराहा से कई खंभे उखाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बीते दो दिनों से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुुल्डोजर चला। इस दौरान हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

वृहस्पतिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट,सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में शहर के सभी थानों की फोर्स के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारी नगर के गाजीपुर तिराहा पहुंचे। जहां पर सड़क के किनारे मौजूद गुमटी, बोर्ड और खंभों को हटवाया गया। साथ ही जो खंभे नहीं हटे उसे जेसीबी से निकलवा दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से पटरी दुकानदारों में हड़कंप स्थिति देखने को मिली। वहीं इस कदम से आम जनता को जाम के झाम से थोड़ी राहत जरुर होगी। सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान ने बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें