फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षकों ने किया कई बूथों का निरीक्षण

Fri, 17 Feb 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के सदस्यों की बैठक को संबोधित करते प्रेक्षक।
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त दो प्रेक्षकों ने शुक्रवार को अपने-अपने विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।  
विज्ञापन



विधान सभा घोसी के प्रेक्षक भंवर लाल मेहरा ने प्राथमिक विद्यालय टड़ियाव,  प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर, प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर,  प्राथमिक विद्यालय तिलई बुजुर्ग, प्राथमिक विद्यालय बनियापार, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर मिर्जापुर आदि बूथों पर  रैंप, पानी, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, संपर्क मार्ग एवं आवश्यक सुविधाओं  का निरीक्षण किया गया।


उधर विधान सभा मधुबन के प्रेक्षक अरुण कुमार तोमर संवेदनशील बूथों में जूनियर हाई स्कूल सुल्तानपुर बारह गांव, प्राथमिक विद्यालय सिकडीकोल, बापू स्मारक इंटर कालेज चक मानो उर्फ दरगाह, जूनियर हाई स्कूल कचिला नारायणपुर, समाजसेवी उच्च विद्यालय भैरोपुर  के बूथों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने सिकडीकोल के बूथ सं0 172 पर लगे मुख्यमंत्री के बैनर को हटवाया ।  प्रेक्षक ने केवल वर्तमान बूथ संख्या को ही अंकित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में सामान्य बूथ जमीन सारंगपुर  बूथ संख्या 170 पर निर्दिष्ट विवरण अंकित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें