फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची से गायब मिले काफी नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/बढुआ गोदाम। चुनाव में चारों विधानसभाओं में मतदाता सूची से काफी लोगों के नाम गायब होने से वह मतदान से वंचित रह गए। ऐसे में नाराज मतदाताओं ने इसके लिए बीएलओं पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सदर विधानसभा में मतदाता सूची में नाम नहीं रहने से बहरीपुर गांव निवासी सोनू सिंह, राजीव सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल कुमार सिंह, राखी पांडेय, नेहा, आर्दश, संतोष बासफोर, अमन, रुद्रप्रताप, आकांक्षा, पुष्पा, प्रकाश बासफोर, गुडिय़ा, महेंद्र सहित सैकड़ो लोग मतदान नहीं कर सके। डुमरांव गांव निवासी ज्योति सिंह, पूजा सिंह, रवि प्रकाश सिंह, अजय खरवार, उर्मिला सिंह, जोती सिंह, हरिश्चंद्र राजभर, नीतू खरवार, विजय खरवार जैसे मतदाता वोटर सूची की गड़बड़ी के कारण वोट नहीं दे सके। जबकि ताजोपुर गांव में डिंपल, राजेश, अरविंद, सावित्री, उमेश, शांति, स्मृति, सरवन मतदान नहीं कर सके सके। लोगों ने इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदार ठहराते हुए 50 प्रतिशत घरों में ही मतदान पर्ची पहुंचाने का आरोप जड़ा। विधानसभा क्षेत्र के ताजोपुर, डुमरांव, हरदसपुर, बहरीपुर, परसपुरा, इमिलियाडीह सहित दर्जनों गांव में मतदाता सूची में नाम नहीं होने से लोग मतदान नहीं कर सके। इंदारा : महुआर बसगितिया निवासी भृगुनाथ सिंह, जोधन सिंह, अदरी निवासी फ़ैयाज अहमद, संवारा खातून का नाम मतदाता सूची से गायब होने पर वह मतदान किए बिना ही निराश हो घर लौट आए। इन मतदाताओं का कहना था कि उन्होंने सारे प्रपत्र पहले ही जमा कर रखे थे फिर भी नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल किए गए। बीएलओ इनामुल हक, नसीम, जावेद अख़्तर ने बताया कि इन लोगों ने जरूरी कागजात नहीं जमा किए होंगे। मुहम्मदाबाद गोहना : कस्बा के टाउन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 128 133, 134, 135,136 पर दर्जनों मतदाताओं का नाम सूची में नहीं था। आदर्श नगर निवासी, नाजनीन, मोहम्मद शाहिद, मानिक राज सिंह, अहमदनगर की इशरत जहां, इमराना खातून, स्टेशन रोड के संतोष सेठ, अर्चना वर्मा, सैदपुर मुहल्ला की अर्चना जायसवाल ने बताया कि वह वोट नहीं दे सके । इनका केंद्र पर मौजूद बीएलओ से विवाद भी हुआ। जमालपुर निवासी मानिक राज सिंह ने बताया कि पहला अवसर है कि सूची में नाम नहीं है। इशरत जहां, इमराना ने भी जानबूझकर नाम काटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें