झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को सहादतपुरा में बरसाती पानी से भ्ारा जीवनराम छात्रावास का मैदान।
- फोटो : mau
जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे हुई झमाझम बारिश से चहुंओर पानी-पानी रहा। जहां बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं किसान भी खुश हो उठे। घंटाभर हुई बारिश से नगर के निचले इलाकों के मुहल्ले जलमग्न हो गए। जबकि ग्रामीण इलाकों के कई बाजारों में जलजमाव से लोग परेशान रहेा। कई दुकानों में पानी घुस जाने से हजारों का सामान खराब हो गया।
गुरुवार को सुबह तो तीखी धूप रही लेकिन अपराह्न तीन बजे से अचानक बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। घंटाभर बादल बरसे तो चारों ओर पानी ही पानी हो गया। निचलते इलाके मठिया टोला, ब्रह्मस्थान, क्यारी टोला, भीटी और रघ्ाुनाथपुर अादि जलमग्न हो गए। यहां के घरों और दुकानों में पानी जा घुसा। नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठानटोला सहित कई मुहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से काफी देर तक जलजमाव लगा रहा। इससे लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। बारिश होने से वाहन चालक तथा राहगीर झमाझम बारिश के बीच गुजरते नजर आए और भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश के पानी से लोग तर-बतर हो गए। वहीं राष्ट्रीयराजमार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानों सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते देखे गए।
बोझी बाजार संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश के बाद बोझी बाजार, मांदी सिपाह, भटमीला, भिखारीपुर, रामनगर, चंद्रापार, बवरिहा सहित विभिन्न बाजारों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से पानी भर गया। बाजारों की कई दुकानों में पानी घुस जाने से दुकानदारों का हजारों का माल खराब हो गया। इस संबंध में क्षेत्र के बाबूराम राय, रामरतन राय, अमन कुमार, दयानंद शुक्ल, प्रेमचंद पटेल ने जल निवासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग किया है। उधर, बारिश से किसान खुशी से झूम उठे। भीगते हुए खेतों की मेड़ बांधते रहे। धान की फसल के लिए सोना साबित हुई बारिश से किसानों में हर्ष रहा। वहीं, बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।