फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मानवी मिश्रा बनीं डीएम, फरियादियों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करतीं मिशन श​क्ति के तहत एक दिन की जिला​धिका
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण को लेकर जारी मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिन की जिलाधिकारी और हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें मधुबन तहसील के काठतरावं मर्यादपुर की बालिका और देवरिया पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी मिश्रा को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया। मानवी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं तथा महिलाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करना था, जिससे वे भविष्य में समाज सेवा और शासन-प्रशासन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें