फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मनीष सर्राफ बने ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के युवा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
मनीष सर्राफ बने आल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के युवा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
जिले में विगत दिनों आयोजित स्वर्णकार सम्मान समारोह में ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम में सर्राफा समाज और व्यापारियों के उत्थान पर विशेष चर्चा हुई।
विज्ञापन

समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल वर्मा ने मनीष सर्राफ को ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन का मऊ युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।
नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है, उस पर मैं पूरी तरह खरा उतरूंगा।
विज्ञापन

जिले के सर्राफा व्यवसायियों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। व्यापारियों की किसी भी समस्या का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें