फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीआईजी ने किया आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री की बैठक के दूसरे दिन जिला पहुंचे मंडलायुक्त और डीआईजी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के साथ ट्रु नॉट मशीन के जांच का पूरा हाल जाना।
विज्ञापन

प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर रविवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने बलिया का दौरा कर कोविड से बचाव संबंधी कार्यो की समीक्षा किया। इस दौरान मंडल के सभी जिलों में व्यापक स्तर पर जांच तथा वेंटिलेटर की निष्क्रियता पर नाराजगी व्यक्त किया था। इसके बाद सोमवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे एक्टिव हुए। इ
स दौरान सुबह दोनों अधिकारी मऊ पहुंचकर पहले बैठक किए। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड में लगे वेंटिलेटर और कोविड की जांच के लिए लगी जांच मशीन ट्रू नॉट की हकीकत से रुब रु हुए। कमिश्नर और डीआईजी के जिला अस्पताल के दौरे के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृज कुमार तथा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह भी मौजूद रहे। दोनों को अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें