फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ रह रहे व्यक्ति की गला रेतकर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Tue, 03 Feb 2026 10:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Crime News: मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरधौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब बगीचे में एक शख्स का शव खून से लथपथ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। 
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस व मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गरधौली गांव के मठिया स्थित बगीचे में सोमवार की सुबह सुबच्चन राजभर उर्फ गेड़ी (54) का खून से लथपथ शव मिला। किसी ने गला रेतकर उनकी हत्या की थी। शरीर पर जख्म के गहरे निशान थे। पत्नी की मौत के बाद सुबच्चन 12 साल से एक महिला के साथ रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए और ग्रामीणों से जानकारी ली। पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के के अनुसार, सुबच्चन सरायलखसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के मूल निवासी थे। पत्नी की मौत के बाद 12 साल से वह एक महिला के साथ चोरपाकला खुर्द गांव के बगीचे में मड़ई में रहते थे। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। वह फल बेचते और मजदूरी करते थे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: लालच देकर करते थे ब्रेन वॉश, कबूल कराते थे ईसाई धर्म, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


साथ रहने वाली महिला ने बताया कि रविवार की शाम सात बजे वाह घर से निकले थे। घर के पीछे बगीचे में बनी मड़ई में सोते थे। सुबह घर लौटने में देर होने पर महिला पहुंची तो वह बिस्तर पर नहीं थे।



सुबह करीब 10 बजे बगीचे में अमरूद तोड़ने पहुंचे बच्चों ने शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पाकर एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी कृष राजपूत, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें