नगर के मझवारा मोड़ स्थित ज्ञानस्थली में राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिक सूचना एवं प्रौद्योगिक संस्थान के सौजन्य से प्रधानमंत्री द्वारा घोषित डिजीटल इंडिया और स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्थान की डायरेक्टर और जिला पंचायत सदस्य शकुंतला चौहान ने कहा कि डिजीटल इंडिया से भारत में प्रौद्योगिक क्रांति आएगी। इससे रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इसलिए सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी रखने के लिए कंप्यूटर की पढ़ाई आवश्यक है। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के हर नागरिक को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़कर देश व समाज को प्रगति की ओर अग्रसर कना है। इसमें गरिमा पांडेय, रमेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, उमेश मौर्य आदि मौजूद रहीं, संचालन शन्नू आजमी ने किया।