ब्लाक दोहरीघाट के कोरौली चट्टी पर गुरुवार को गांव को जोड़ने वाले कुरंगा कोरौली-अहिरानी मार्ग की बदहाली के विरोध में सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही मार्ग की मरम्मत करने की मांग की गई।
गुरुवार को दोहरीघाट ब्लाक के अपड़ीया, हरिपरा मौजा का पुरा, पोखरापार, सरगुआ, निविहा, अहिरानी, विशुनपुरा, छोटी कोरौली, पाउस आदि मांवों के सम्मानित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जिसके बाद लोगों ने कोरौली गांव में गुरुवार को सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया।
धरने को संबोधित करते अपना दल के रामनैन सिंह ने कहा कि कुरंगा कोरोली मार्ग और अहिरानी मार्ग की यह सड़क ग्रामिण अभियंत्रण विभाग द्वारा फरवरी 2000 में बनी है। जिसकी लंबाई 4 किलोमीटर है। इसके बाद आज तक सड़क का दोबारा मरम्मत नहीं हुआ। इस सड़क की सभी पीच उजड़ गई है। सड़क पर चलना दूभर है।
कुछ दिन पहले भोजापुर के संजय सिंह की ट्राली पलट गई। कांग्रेस के प्रजापति राय ने कई बार ज्ञापन सौंपने पर लोगों ने विभाग ने एक महीने के अंदर सड़क निर्माण का मरम्मत कार्य कराने का वादा किया था।
धरने को भाजपा के विनय राय, संतोष राय, अवधेश राय, राम अशीष पटेल ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से तनाशाह हो गई है। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द ही मार्ग की मरम्मत नही कराई गई तो आंदोलन होगा। इस दौरान लल्न सिंह, लक्खू सिंह, अनिल राय, प्रहलाद , मोती, वेदप्रकाश मौजूद रहे।