ठंड से बचाव के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बृहस्पतिवार को बैठक की। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ठंड के दौरान गोशालाओं में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए पर्दे लगाए।
इसके अलावा वहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए रात में अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो। क्षेत्र के रैन बसेरों में बेड, कंबल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित कराए और रात में अलाव की भी व्यवस्था करें।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे, सड़क पटरी पर या सड़क की डिवाइडर पर सोता हुआ न दिखे इसके लिए रात्रि के समय लगातार निरीक्षण करें। साथ ही जरूरतमंद नजर आए तो उनको रैन बसेरेे में भेजे।
एडीएम ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए होने वाले सभी इंतजाम की जिले के अधिकारी निरीक्षण करेंगे। कहीं पर कमी पाए जाने से संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद