फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप साहस, त्याग और बलिदान के प्रतीक : दयाशंकर सिंह

विज्ञापन
देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उनकी प्रतिम
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक परिसर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बुधवार को श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्रपुरुष बताते हुए उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी की मिट्टी और चेतक से जुड़ा स्मारक पूरे समाज के लिए पूज्य है।
मंत्री ने घोषणा की कि देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत से चेतक पर सवार महाराणा प्रताप की भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्मारक और देवलास क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा छठ मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने का आश्वासन भी दिया। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। कार्यक्रम के सूत्रधार आईपीएस अनिल सिंह सिसोदिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने स्मारक स्थल के विकास के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में मनोज सिंह, आरपी सिंह, भीष्मदेव सिंह, चंद्रविजय सिंह, अख्तर अहमद, प्रणव चतुर्वेदी, राघवेंद्र सिंह माखन, भानुप्रताप पांडेय, अभिषेक सिंह, सूर्यप्रताप सिंह सूरज, अभिषेक यादव, मोहर सिंह, मिथिलेश सिंह पप्पू, सुखदेव राजभर, अजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
व्यापारियों ने परिवहन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता तथा जिला युवा उपाध्यक्ष अनमोल साहू ने देवलास स्थित महाराणा प्रताप स्मारक परिसर में आयोजित जयंती कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मुहम्मदाबाद गोहना में स्थायी रोडवेज बस अड्डा बनाए जाने, नदी पर नए पुल के निर्माण तथा मुहम्मदाबाद गोहना-घोसी मार्ग के मरम्मत और विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें