डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महामैत्री मार्च निकाला। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन-वृत्त और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।
समाजसेवी रामबिलास भारती, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, सपा सांसद राजीव राय और पूर्व विधायक विजय कुमार राजभर के नेतृत्व में मार्च निकाला गया।
महामैत्री मार्च मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज (घोसी) के समीप से शुरू होकर सोमारीडीह, धरौली, मानिकपुर असना, कस्बा खास मुस्किया, होलीपुर, तिलई, गौरीडीह, जमीन कैलवर, बड़ागांव और खत्रीपार सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए घोसी चीनी मिल परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।
मार्च के दौरान कार्यकर्ता ‘बाबा साहब अमर रहें’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि जो समाज अपने अतीत के गौरव को भूल जाता है, उसका नामोनिशान मिट जाता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनय कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह, प्रवीण राजभर, रुपेंद्र भारती, आलोक कुमार, राम प्रवेश भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।