फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने में मैजिक खंभे से भिड़ी, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास बाजार में बुधवार को बाइक को बचाने में मैजिक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी मोड़ निवासी मैजिक वाहन चालक 30 वर्षीय चंदन जो मुहम्मदाबाद गोहना से सामान पहुंचा कर घोसी वापस जा रहा था। अभी वह देवलास बाजार के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में मैजिक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें