मऊ जिला महिला अस्पताल में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (एन.एच.एम.) के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कोरोनो योद्धा शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ मऊ द्वारा कोरोना योद्धा शहीदों की स्मृति में बुधवार की दोपहर 2 बजे महिला अस्पताल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सतीश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें एनएचएम के सदस्यों ने एकत्रित होकर कोरोना योद्धा शहीदों के स्मृति में दो मिनट का मौन रखते हुए योद्धाओं को शांति एवं परिवार के लोगों के सुख एवं शांति की कामना की। सभा में संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. शैलजा कांत पांडे, अश्विनी कुमार सिंह, आशुतोष राय, मनोन सिंह, डॉ. नौशाद अहमद आदि रहे। फतेहपुर मंडाव संवाददाता के अनुसार फतेहपुर मंडाव सीएचसी तथा पीएचसी मधुबन में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद हुए एनएचएम कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शाहनवाज अहमद. नौशाद खां, डॉ. स्वामीनाथ, डॉ.अरविंद आदि मौजूद रहे।