फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार के गुर्गे की तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; फोर्स तैनात

Thu, 29 Aug 2024 03:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: कुर्की की कार्रवाई के दौरान कोतवाली के साथ क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। माफिया मुख्तार अंसारी ने अवैध धन वसूली से यह संपत्ति बनाई थी।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की पौने तीन करोड़ की संपत्ति पुलिस ने गुरुवार को कुर्क किया। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अफजाल की शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा में स्थित दो जमीनों को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक इलामारन जी. के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। उसी के तहत ये करवाई की गई है। कुर्की की कार्रवाई के संबंध में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी का गुर्गा अफजाल संगठित अपराध करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गिरोह बनाकर और अवैध धन वसूली से उसने यह संपत्ति बनाई थी। संगठित अपराध से प्राप्त धन के द्वारा अर्जित भूमि को प्रशासन द्वारा धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर लिया गया है। इसमें एक संपत्ति की कीमत 2 करोड़,और दूसरे की लगभग 70 लाख रुपए थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें