फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: माफिया रमेश सिंह उर्फ काका ने इकलौते बेटे पर चलाई गोली, चूक गया निशाना; प्राथमिकी दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Crime News: मऊ जिले में माफिया रमेश सिंह उर्फ काका ने मामूली विवाद में अपने इकलौते बेटे पर गोली चला दी। इसे लेकर बेटे की तरहरी पर पुलिस ने काका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
रमेश सिंह काका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कैथवली गांव निवासी कुख्यात माफिया रमेश सिंह काका ने शुक्रवार की शाम अपने इकलौते सुधीर सिंह पर गोली चलाई। निशाना चूकने से सुधीर बाल- बाल बच गया। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार सुधीर सिंह का आरोप है कि पारिवारिक विवाद में शुक्रवार की शाम पिता रमेश सिंह उर्फ काका से कहासुनी हो गई। गुस्से में काका ने पिस्टल निकाली और सुधीर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। परिजनों ने किसी तरह पिस्टल छीन लिया। 

विवाद बढ़ने पर काका ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि बेटे की तहरीर पर रमेश सिंह उर्फ काका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों के विरुद्ध जनपद के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें