रतनपुरा। स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के तहत पावर एंजल के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए स्थानीय ब्लाॅक संसाधन केंद्र के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का शुभारंभ आंजिका वर्मा ने अभियान गीत से किया। इस दौरान छात्राओं को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रशिक्षण में ब्लाॅक क्षेत्र के समस्त उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों से एक-एक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, गुड टच और बैड टच की पहचान, आत्म-सुरक्षा के उपाय एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सुरक्षा निश्चित करना है। इस दौरान ऋषभ त्रिपाठी, राजीव पांडेय, विनय सिंह, मुस्तफा सहित समस्त बीआरसी स्टॉफ मौजूद रहे।