फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो केंद्रों पर आज होगी नवोदय प्रवेश परीक्षा,

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीइंदारा। क्षेत्र के महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय नौवीं और 11 वीं कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 905 छात्र छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय नौवीं और 11वीं प्रवेश परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई। प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए
जवाहर नवोदय विद्यालय सहित दो परीक्षा केंद्र बनाया गए हैं। नवीं कक्षा में रिक्त 24 सीटों में प्रवेश के लिए 830 छात्र छात्राओं ने आवेदन किया है। 11वीं में प्रवेश के लिए 81 ने आवेदन किए हैं। कक्षा 11वीं के रिक्तियों की संख्या सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम के बाद घोषित होगी। नौवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा सुबह 11.15 बजे से 1.45 बजे और 11वीं की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। छात्र छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार जायसवाल ने बताया प्रवेश पत्र पहले से ही जारी कर दिए गए हैं। सभी को समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें