सलाहाबाद मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद आदर्श शिक्षण संस्थान पर गुरुवार को
ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में प.मदन मोहन मालवीय की 153वीं जयंती
मनाई गई।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने मालवीयजी के चित्र पर माल्यार्पण
किया। ब्राह्मण विकास परिषद के अध्यक्ष रामजी उपाध्याय ने कहा कि जिस प.
मालवीय को भारत रत्न देने के लिए सरकार को बधाई।
उनके द्वारा किए गए कार्य
सदियों तक याद किए जाएंगे। विद्यालय के प्रबंधक संजय दूबे ने कहा कि सरकार
ने प.मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देकर पुरस्कार की शोभा बढ़ाई है।
मृत्युंजय द्विवेदी ने काव्यपाठ के माध्यम से उनके कृत्यिों को याद किया।
जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि पंडितजी के ऊपर काफी दबाव था कि वे बीएचयू से
हिंदू शब्द को हटा दें, लेकिन उन्होेंने ऐसा नहीं किया।
शिक्षक नेता
जयनारायण द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों की पीड़ा को आत्मसात किया। इस
दौरान मुख्य रूप से शिवेंद्र द्विवेदी, शेषमणि , धनंजय, मिथिलेश उपाध्याय,
रमाकांत तिवारी, डा.लक्ष्मीशंकर दूबे मौजूद रहे, संचालन राकेश मिश्र ने
किया।