सूरजपुर। अंबेडकर युवा एकता खेल समिति के तत्वावधान में दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित इब्राहिमाबाद में कबड्डी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और क्षेत्रीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मां विंध्यवासिनी की टीम ने प्रथम, एसआर ग्लोबल अतरसा अमिला की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन की टीम विजेता रही।
वहीं ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में मऊ की टीम ने प्रथम और बोझी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा छह से आठ) में सौरभ मिश्रा ने प्रथम, आदर्श मौर्य ने द्वितीय और दृष्टि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग (कक्षा नौ से 12) में शिवम मौर्य प्रथम, अनमोल यादव द्वितीय और अंश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि के जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवनीश कुमार राय, आजमगढ़ जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद रहे।
दोनों अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक विनय कुमार, राजकुमार डॉ. संतोष कुमार आदि शामिल थे।