फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन होने से लखनऊ, कानपुर के यात्रियों को मिलेगी सहुलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे दूसरे चरण में 12 सिंतबर से 80 ट्रेनों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें गोरखपुर-वाराणसी रूट की दो ट्रेनें कृषक, चौरीचौरा एक्सप्रेस भी शामिल हैं। दोनों ट्रेनें नियमित होंगी जिससे स्थानीय रूटों के अलावा लखनऊ, गोरखपुर के साथ ही कानपुर जाने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत मिलेगी। वर्तमान में केवल तीन ट्रेनों के संचालन किया जा रहा है। यह तीनों ट्रेनें बलिया-मऊ-शाहगंज रूट की हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बीते मार्च माह से ट्रेनों का संचालन ठप हैं। जबकि मार्च माह से पहले मऊ जंक्शन से 23 जोड़ी से ज्यादा ट्रेनों का संचालन होता था। जिससे रोजाना स्थानीय रूट के अलावा दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, सूरत आदि स्थानों पर यात्री यात्रा करते थे। बीते जून माह में रेलवे ने देश में 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया, जिसमें मऊ-बलिया-शाहगंज रूट की तीन ट्रेनें ताप्तीगंगा, सरयु यमुना तथा साबरमती एक्सप्रेस है।
इसमें सरयु यमुना तथा साबरमती एक्सप्रेस का रूट कानपुर-लखनऊ होते हुए है। ऐसे में ट्रेनों के संचालन बंद होने पर लखनऊ, कानपुर के यात्री इन ट्रेनों में रिर्जेवशन कराकर यात्रा कर रहे थे। यहीं नहीं वाराणसी-गोरखपुर रूट पर कोई ट्रेन न होने से लोगों को निजी वाहनों तथा बसों से यात्रा करने को मजबूर थे। लेकिन 12 सितंबर से चौरीचौरा तथा कृषक के संचालन होने से सादात, औड़िहार, दुल्लहपुर, बेल्थरारोड, देवरिया, गोरखपुर, भटनी के अलावा लखनऊ, कानपुर के यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
विज्ञापन

सूरत जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा
मऊ। वाणिज्य अधीक्षक नूर आलम ने बताया कि वर्तमान में संचालित हो रही ट्रेनें ताप्तीगंगा और साबरमती एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ हो रही हैं। इसमें सूरत जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा हैं। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर जाने वाले रोजाना 15 से 20 यात्री टिकट करा रहे हैं। वहीं रोजाना तीनों ट्रेनों में 150 से ज्यादा यात्री टिकट करा रहे हैं। बताया कि वर्तमान तीनों ट्रेनों में वेटिंग चल रही हैं। बोले कि ताप्तीगंगा तथा साबरमती में 100 से ज्यादा तो सरयु यमुना एक्सप्रेस 80 वेटिंग चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें