फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सफलता के लिए हर पल करें मेहनत, रहें चौकन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सामाजिक सरोकारों की श्रृंखला में ‘अमर उजाला’ द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ‘अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2020’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे मेधावियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, फूलमाला और पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद रहे। डीएम से सम्मानित होने पर मेधावियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2020 में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम रही नेहा यादव 91.20 दीपदेव इंटर कॉलेज हलधरपुर, द्वितीय सोनम मद्धेशिया, 90.60, हरिवंश मल्ल एमपी इंटर कॉलेज मधुबन तथा तृतीय रहीं किरण यादव, 88.60, बीएसआरके इंटर कॉलेज, रामनगर खालसा को मेडल, प्रशस्ति पत्र, फूलमाला तथा पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया।
इसी तरह यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम नंदिनी यादव 93.17, एसके इंटर कॉलेज, चचाईपार, द्वितीय चंद्र प्रकाश यादव, 91.83, एसके इंटर कॉलेज, चचाईपार, द्वितीय प्रिंस गुप्ता 91.83, चौधरी कल्पू यादव इंटर कॉलेज, दोहारीघाट, तृतीय रहीं साहिबा हयात, 91.50, मुस्लिम इंटर कॉलेज को सम्मानित।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मेधावियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है। सफलता के मंत्र बताते हुए कहा कि हर पल चौकन्ना रहना होगा। हर रोज मेहनत करनी होगी। लेकिन चुनौतियों से घबराएं नहीं, अपने लक्ष्य तय करें। लक्ष्य के लिए अनुशासन जरूरी है। बिना अनुशासन के लक्ष्य संभव नहीं है। जिसे कठिन मेहनत और योजनाबद्ध रणनीति से ही हासिल किया जा सकता है। सभी मेधावी सम्मान के पात्र हैं। सम्मानित होने वाले मेधावी ही नहीं बल्कि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा के प्रतीक हैं।
विशष्टि अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से प्रतिवर्ष मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। इससे छात्र छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हो रही है। इस अवसर पर जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव सहित जिलास्तरीय अधिकारी, अभिभावक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें