फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाराणसी को हराकर लखनऊ चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। प्रेमा गुप्ता फाउंडेशन की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को यंग स्टार स्पोर्टिंग क्लब मैदान पर लखनऊ और डीएलडब्लू वाराणसी के बीच हुआ। वाराणसी को 2-0 से शिकस्त देकर लखनऊ की टीम चैंपियन बनी। विजेता और उपविजेता टीम को प्रायोजक और फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रवीण कुमार मद्धेशिया और उनकी पत्नी डॉक्टर मोनिका गुप्ता ने ट्रॉफी और पुरस्कार दिया। लखनऊ के खिलाड़ी अर्णव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


फाइनल मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन कला कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबला होने के बावजूद हाफ टाइम तक दोनों टीम कोई गोल करने में सफल नहीं हुई। हाफ टाइम के बाद खेल शुरू हुआ तो लखनऊ टीम ने विपक्षी के गोल पोस्ट पर ताबड़तोड़ आक्रमण किए। लेकिन गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर गोल होने से रोक दिया। इस बीच हाफ टाइम के 20वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अर्णव ने बाई तरफ से शानदार मूव बनाते हुए बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। इसके बाद लखनऊ ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। 31वें मिनट में लखनऊ के अर्णव ने काफी दूर से किक लगाकर दूसरा गोल कर दिया। वाराणसी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान नदीम अहमद, अबू हुरैरा, मकसूद कंपनी डिंपू जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें