फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ और जौनपुर की टीमें जीतीं

विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर के प्रांगण में डॉक्टर राघवेंद्र बहादुर सिंह मेमोर
विज्ञापन
सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय डॉ. राघवेंद्र बहादुर सिंह मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन लखनऊ और जौनपुर की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीएसके पीजी कॉलेज के प्राचार्य शर्वेश पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए।
लखनऊ की टीम ने देवरिया हॉस्टल देवरिया को 15-15, 15-13, 15-7 से हराया। वहीं दूसरे मैच में गंगापुर जौनपुर ने गोरखपुर की टीम को 15-11-15-10 से हराया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि खेल के मैदान में युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए।इस दौरान डॉ. सुधा राय, माधवेंद्र बहादुर सिंह, अवनीश सिंह, देवभाष्कर तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें