फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से लोगों को सुविधा तो मिली, लेकिन बढ़ गई दुश्वारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना से जिले में विद्युतीकरण के क्षेत्र में बेहतर काम तो हुआ, इस दौरान लोगों को बिजली के क्षेत्र में काफी सुविधाएं भी मिली। लेकिन कुछ तकनीकी खामियों के चलते आज भी करीब चार सौ से अधिक लोगों को कनेक्शन के बाद बिजली का बिल नहीं मिल पा रहा। इससे लोग काफी परेशान नजर आ रहें।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना के तहत जिले में बिजली के तार खिचने से लेकर ट्रांसफार्मर लगाने में बेहतर कार्य किया गया। इस योजना के तहत प्रथम चरण में 87 हजार लोगों को बिजली का नि:शुल्क कनेक्शन देने के साथ 18 हजार खंभों को गाड़कर सौ किमी 11 हजार वोल्ट की तथा पांच सौ किलोमीटर लंबी एलटी बिजली का तार खिंचा गया। विभाग की इस कवायद से जिले के करीब 1461 पुरवे और 4372 मजरों में बिजली की आपूर्ति पहुंचाने का काम पूरा किया गया। लेकिन अच्छाई में कुछ खामियां भी हुई।
इस योजना के तहत दिए गए कनेक्शन में कुछ तो बिजली के तारों को बिछाकर दिया गया। लेकिन अधिकांश कनेक्शन उन तारों से दिया गया, जो पहले से बिछाए गए है। इसमें फेस तो है, लेकिन न्यूट्रल का तार नहीं दौड़ाया गया है। इसके चलते करीब चार सौ से अधिक ऐसे कनेक्शन धारी है, जिन्हे इस योजना से बिजली का कनेक्शन तो मिला, लेकिन मीटर न लगने के कारण इनका बिल नहीं आ रहा।
विज्ञापन

शुरु शुरु में तो उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन जैसे जैसे समय बितता गया, वो एक मुश्त आने वाले बिल को लेकर चिंचित है। बात करने पर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एसके सरोज ने बताया कि यह दिक्कत तकनीकी खामी के चलते हुई है। इसका निराकरण अक्तूबर माह के अंत तक हो जाएगा। सौभाग्य योजना के तहत दूसरे चरण का काम शुरु होने वाला है, इस चरण में 237 मजरों मेें बिजली के तार खिंचे जाने है। मऊ जिले में तीनों वितरण खंडों को मिलाकर बिजली के तीन लाख 14 हजार उपभोक्ता है। इसमें से एक लाख तीस हजार उपभोक्ता कनेक्शन लेने के बाद से अब तक बिल ही नहीं दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें