महीनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों के बुनकरों ने गुरुवार को खीरीबाग में लगे ट्रांसफार्मर के पास बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्या के समाधान की मांग को लेकर विभिन्न मोहल्लों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी से मिला और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि नगर क्षेत्र के खीरीबाग, पहाड़पुरा, बुलाकीपुरा, रघुनापुरा, कादीपुरा, घासीपुर, भिखरीपुरा मोहल्ले में रहजनियां फीडर सें विद्युत आपूर्ति की जाती है।
लेकिन बीते कई महीनों से इन मोहल्ले में लो वोल्टेज की समस्या काफी बढ़ गई है। लो वोल्टेज के कारण ट्यूबलाइट ही नही जल पाती है। ऐसे में बुनकर अपना लूम कै से चलाए।
उन्होंने बताया कि इन प्रभावित मोहल्लों में सबसे ज्यादा बुनकर निवास करते हैं। ऐसे में लूम न चलने के कारण बुनकर भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
ज्ञापन सौंपने वाले लोगों ने जिलाधिकारी चन्द्रकांत पांडेय से इस मामले में हस्तक्षेप करके उसे सही कराने की बात कही।
प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने में मुख्य रुप से बेलाल, शब्बीर अहमद, अल्ताफ, खुर्शीद, बशीर, एखलाक, रेयाज आदि मौजूद रहे।