फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल कारखानों में पूजे गए भगवान विश्वकर्मा

Sun, 17 Sep 2017 10:40 PM IST
mau news
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में विश्वकर्मा पूजन के दौरान पूजन अर्चन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर पंडाल में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उधर फलों पर फूलों की खरीदारी होने से भाव में तेजी रही।    
विज्ञापन

पूजन अर्चन करने के प्रति  उल्लास से भक्त पूरे दिन भजन कीर्तन करने में लगे रहे।  इससे कल कारखानों व प्रतिष्ठानों पर कामकाज ठप रहा।  सरकारी,  गैर सरकारी तथा निजी प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों ने अवकाश रहने के बाद विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। सड़कों पर दौडने वाले सवारी वाहन भी कम नजर आ रहे थे।  नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित वर्कशाप पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी तरह रेलवे परिसर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर सिग्रल कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसी क्रम में नगर के  हाइडिल कालोनी में भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया।  वहीं नगर के औद्योगिक क्षेत्र तथा ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में भी जगह-जगह कर्मचारियों ने विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इसी क्रम मेें सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, घास बाजार, भीटी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में भक्तों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा रख पूजन अर्चन किया। हवन के बाद प्रसाद वितरण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें