मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी कचहरी में जिला जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के 2432 वादो का निस्तारण करते हुए एक लाख 99 हजार 910 रुपया अर्थदंड जमा कराया गया। वही वाहन दुर्घटना के मामलो में 45 लाख 49 हजार 628 रुपया प्रतिकर दिलाया गया। साथही एक करोड 68 लाख 94 हजार 480 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस दौरान प्रीलेटिगेशन के माध्यम से बैकों के 238 मामलों का निस्तारण करते हुए 64 लाख 44 हजार 878 रुपया समझौता राशि तय हुआ।
यह जानकारी देते हुए प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला जज राजेंद्र कुमार ने नौ वाहन दुर्घटना के मामलों का निस्तारण करते हुए 16 लाख 70 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। वही एडीजे कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने 13 मामलो का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के एक मामले में चार लाख 50 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया । परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नीरज निगम ने 82 मामलों का निस्तारण किया। एडीजे कोर्ट नंबर दो वीरनायक सिंह ने 30 मामलों का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के दो मामलों में पांच लाख 65 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। किया। एडीजे कोर्ट नंबर तीन लालचंद गुप्ता ने सात मामलों का निस्तारण करते हुए वाहन दुर्घटना के पांच मामलों में चार लाख 4628 रुपया प्रतिकर दिलाया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक आदिल आफताब अहमद ने 76 मामलो का निस्तारण करते हुए 55 सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। साथ ही वाहन दुर्घटना के चार मामलों में 14 लाख 60 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो मुहम्मद गजाली ने 11 मामलों का निस्तारण किया। इसी क्रम में सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह 704 वादो का निस्तारण करते हुए एक लाख एक हजार 160 रुपया अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत कुशवाहा ने 24 वादो का निस्तारण करते हुए 3750 रुपया अर्काथदंड जमा कराया। साथ ही 12 लाख 76 हजार रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रवींद्र कुमार ने 14 वादो का निस्तारण किया। जेएम आरिफ अनवार ने 307 वादो का निस्तारण करते हुए 45 हजार 470 रुपया अर्थदंड जमा कराया। मुंसिफ सदर कृष्ण कुमार ने 210 वादो का निस्तारण करते हुए 8230 रुपया अर्थदंड जमा कराया। मुंसिफ मुहम्मदाबादगोहना सत्यवीर सिंह ने 20 वादो का निस्तारण किया। मुंसिफ फास्ट ट्रैक कोर्ट नदीम अनवर ने दो वादो का निस्तारण किया। अपर मुंसिफ कोर्ट नंबर एक न्यायाधीश पंकज ने एक वादो का निस्तारण किया। स्पेशल जेएम ने 85 वादो का निस्तारण करते हुए 31 सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। इस दौरान राजस्व के 184 वाद, फौजदारी के 323 वाद तथा चकबंदी के 92 वादो का निस्तारण हुआ। इस मौके पर बैंको के 238 वादो का निस्तारणा प्रीलेटिगेशन के माध्यम से किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।