फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जय श्रीराम के जयकारों के बीच हुआ प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक

विज्ञापन
अमिला में श्री राम राज्याभिषेक का मंचन करते कलाकार।संवाद
विज्ञापन
अमिला। मर्यादा, त्याग और धर्म की विजय के प्रतीक प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य रविवार की रात अमिला में आस्था और भक्ति के रंगों से सराबोर हो उठा। श्री ठाकुरद्वारा रामलीला समिति अमिला के तत्वावधान में ठाकुर द्वारा काली मंदिर परिसर में श्रीराम राज्याभिषेक का सजीव मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ ही परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति और उल्लास में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

राज्याभिषेक के मंचन में भगवान श्रीराम के वनवास, रावण वध और अयोध्या वापसी के बाद रामराज्य की स्थापना के प्रसंग को जीवंत किया गया। भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ माता सीता, भ्राता लक्ष्मण और भक्त हनुमान की उपस्थिति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान गुलाब साहू,अवधेश गुप्ता,प्रेमचंद, सुभाष आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें