फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोकपाल की जांच में खेल मैदान में मिलीं खामियां, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड रानीपुर के चैनपुर ब्रह्मानपुरा ग्राम सभा में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार को लोकपाल विनीता पांडेय ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले लोकपाल ने खेल मैदान की जांच की। यहां लगाए गए अधिकांश उपकरण टूटे हुए मिले। वहीं, शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई। खेल मैदान में पानी की व्यवस्था नहीं थी। आरोप है कि मानकों की अनदेखी कर अधूरा कार्य कराकर इसे खेल मैदान का स्वरूप दे दिया गया।
इसके बाद लोकपाल ने इंटरलॉकिंग और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अमृत सरोवर पूरी तरह झाड़ियों से पटा मिला। सरोवर में पानी भी नहीं था।
लोकपाल विनीता पांडेय ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद ब्लॉक स्तरीय टीम मौके पर नहीं पहुंची। फोन करने के करीब सवा घंटे बाद ग्राम पंचायत अधिकारी और तकनीकी सहायक पहुंचे। वहीं, सूचना देने के बावजूद आरईएस के जेई मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें