फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कायम है जंगलराज

Sun, 12 Jul 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी भवन में रविवार को लोकजन शक्ति पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई। 2017 में प्रदेश में होने वाले विस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती से जुटने की बात कही गई।  पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज है।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। भ्रष्टाचार, बलात्कार, शोषण, हत्या आए दिन हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा के पूर्व वे गांव गांव जाकर लोकजनशक्ति पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिससे आने वाले दिनों में प्रदेश की तानाशाह सरकार को हटाया जा सके। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।


 सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. आशुतोष राय ने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा की तैयारी में जुट जाने की बात कही। सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव हरेराम चौबे, शिव मोहन शिल्पकार, अतुल कुमार सिंह, रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें