पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी की अध्यक्षता में आपरेशन मुस्कान के तहत संगोष्ठी का आयोजन हुआ। गुमशुदा बच्चों के परिवार से एसपी ने बात की। इस दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह ने गुमशुदा बच्चों के परिवारीजन से बात कर कहा कि बच्चों को खोजने के लिए पुलिस तत्पर है।
इस दौरान उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि गुमशुदा बच्चों की खोजबीन में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस की टीम बनाकर होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि स्थानों पर गुमशुदा बच्चों की फोटो लेकर खोज करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन मुस्कान को मूर्त रुप देने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्घ है। बताया कि जिले में बच्चों की गुमशुदगी के कुल 29 मामले हैं। जिनमें 6 गुमशुदा बच्चों की बरामदी की गई है।