फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में वकालत की पढ़ाई कर चके युवक में जागी ज्यादा पैसे कमाने की हसरत, ब्लैक में शराब बेचते वक्त गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 10:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मऊ जिले के सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह फातिमा तिराहे से ब्लैक में शराब बेचने वाले युवक को दबोचा। आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की नौ बोतल शराब बरामद होने पर पुलिस ने उसका विभिन्न धाराओं में चालान किया। पकड़ा गए युवक ने पूछताछ में बताया कि वह एलएलबी पास कर चुका है। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में यह काम कर रहा था।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी युवक पवन कुमार मद्धेशिया शहर कोतवाली क्षेत्र क मुंशीपुरा मोहल्ले का निवासी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरायलखंसी थाने के लेफर्ड नंबर तीन के सिपाहियों ने युवक को बुधवार की सुबह फातिमा तिराहे से दबोचा। आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की नौ बोतल शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लॉकडाउन में शराब की दुकानों के बंद हो गई हैं।

इस दौरान लोग ज्यादा दाम देकर शराब खरीद रहे थे। इस दौरान युवक मौके का फायदा उठाने के लिए पास में मौजूद नौ बोतल को बेचने का काम शुरू किया। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने आरोपी का महामारी एक्ट, लॉकडाउन एक्ट के साथ आबकारी एक्ट की धारा में चालान किया। थानाध्यक्ष सरायलखंसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि युवक से पूछताछ कर इस बात की जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है कि कही वह किसी सिंडीकेट के संपर्क में तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें