ोसी के बनकराखुर्द गाँव में एसडीएम के नेतृत्व में जरुतमन्दों को खाद्यसामग्री देते राजस्व निरीक्
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉक डाउन में जरूरतमंदों को राहत देेने के लिए लोग आगे आ रहें है। इस दौरान किसी ने राहत सामाग्री तो कोई सरकार को चेक देने का काम कर रहा है। मधुबन : एसडीएम लालबाबू दुबे और सीओ आरपी सिंह यादव की उपस्थिति में सिंघल आटो एजेंसी के मालिक इंदल गिरी ने आटा, चावल, तेल, आलू, साबुन, हल्दी, मसाला आदि का पैकेट क्षेत्र के टमठा, दुबारी, ह्रदयपट्टी आदि गांवों में वितरण किया। इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक सिंह, सभासद राहुल दीक्षित आदि उपस्थित रहे। अमिला : बोझी बाजार के व्यापारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 21 हजार का चेक खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयहिंद राम को सौंपा। इस मौके पर व्यापारियों में अशोक गुप्ता, मुरली मद्देशिया, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, भगेलू गुप्ता, पवन कुमार गुप्त, प्रमोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे। दोहरीघाट : समाजसेवी व सभासद बाबूलाल के नेतृत्व में समाजसेवियों की टीम प्रतिदिन सैकड़ो लोगो के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। सभासद बाबूलाल अपनी बाइक से ले लंच पैकेट नगर में आने जाने वाले राहगीरों गरीबों जरूरतमंदों को सुबह दस से दोपहर तक बांट रहे हैं। इस कार्य में पप्पू हलवाई, राहुल गुप्ता, अमन, मनोज, नलिन, अविनाश, सत्यम, मोनू साहनी के साथ महिलाएं भी शामिल है। घोसी : उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को घोसी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के जरुतमंदों के बीच भोजन पैकेटों के साथ खाद्य सामग्री का वितरण राजस्वकर्मियों द्वारा किया गया। वहीं एसडीएम निरंकार सिंह ने लोगों से अपील किया कि दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाने लिए तहसील से कोई व्यवस्था नहीं हो रही। अफवाहों पर ध्यान न दे। क्षेत्र के सरायबडे, सरायकुलत, बासफोर बस्ती, मुसहर बस्ती के साथ दिव्यांगों के बीच नायब तहसीलदार संत विजयसिंह, राजस्व निरीक्षक विजयसिंह, अशोक सिंह कर्मचारियों ने पके भोजन का पैकेट वितरित कराया। वहीं राजस्वनिरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, अशोक सिंह, सुधाकर आदि के द्वारा सद्दोपुर, अहमदपुरअसना, औलियापुर, कुचाहर, विक्कमपुर, चंद्रापार, जिगिना आदि गांवों में खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लिटिल फ़्लावर स्कूल घोसी में कोरंनटाइन किए गए 34 लोगों के लिए इफ्तार आदि के लिए सामान का वितरण किया गया।