फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम बिजली मिलने के विरोध मेें विद्युत उपकेंद्र पर जड़ा ताला

Sat, 09 Sep 2017 11:42 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार 15 दिनों से कम बिजली मिलने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र रानीपुर में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। घंटों नारेबाजी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।  
विज्ञापन

रानीपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित  विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से दर्जनो गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। 15 दिनों से फीडर में तकनीकी खामी से मात्र दो से तीन घंटे ही बिजली मिल रही थी। बिजली अप डाउन होने से लोगों को गर्मी और उमस से जहां एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। वहीं सिंचाई के अभाव में धान की फसल  सूखने के कगार पर पहुंच गई है।बार बार शिकायत करने के बाद भी जजर्र तारो को बदलने की जहमत नहीं उठाई जा सकी है। जर्जर  तार कहीं भी टूटकर गिर जा रहा है। इससे लोग दहशत में जी रहे हैं। शुकवार की रात भी अचानक हाईटेंशन तार फतेहपुर गांव के पास गिर जाने से बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गए। आउटगोइंग की सीटी भी खराब पड़ी है।शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर धमक गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन फीडरों को भी बंद करवाकर उपकेंद्र पर लगभग 10 बजे ताला जड़ कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे लगभग दो घंटे बाद थानाध्यक्ष राममूरत यादव,  एसडीओ जितेंद्र कुमार अवर अभियन्ता प्रदीप कुशवाहा फतेहपुर के पास जजर्र हो तार को लेकर पहुचे।ग्रामीणों ने एसडीओ से रानीपुर से बरवा तक जर्जर हो चुके तार को बदलने, जल्द से जल्द हिरणपुर सबस्टेशन चालू करवाने ,हाइडिल पर 24 घंटे लाइनमैन की तैनाती की मांग की। एसडीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें