फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे की 70 दूकानों पर लगा ताला

Sat, 01 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा में नेशनलल हाइवे में बंद माडल शाप।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को जिला प्रशासन एक अप्रैल से अमलीजामा पहनाने में जुटा। इसका परिणाम रहा कि शनिवार को हाइवे के किनारे मौजूद शराब की सभी दूकानें बंद हो गईं। इसमें 29 दूकानों के संचालकों ने अपना ठिकाना नियमानुसार सड़क से 500 मीटर की दूरी पर तलाश लिया, जबकि स्थान न मिलने के कारण 70 दूकानें बंद रहीं। शनिवार को कुछ दूकानदारों ने आसपास के मोहल्लों में दूकान लेकर खोलना भी चाहा लेकिनलोगों ने माहौल खराब होने की बात को लेकर इसका विरोध किया।
विज्ञापन



 जिले में अंग्रेजी, देशी, बियर की कुल दूकानें 269 हैं। इनमें 99 ऐसी दूकानें थी जो नेशनल हाईवे या स्टेट हाइवे के किनारे थीं। हाइवे किनारे की दूकानों में अंग्रेजी की 15, देशी की 49, बियर की 24 एवं मॉडल शाप चार हैं। इनसे लगभग 67.23 करोड़ का राजस्व आता है। अब जब कि सुप्रीम कोर्ट ने एक अप्रैल से इन दूकानों को हाइवे से हटाकर अन्यत्र भेजने का फरमान जारी किया, तो इनमें 70 दूकानों पर ताला बंद हो गया। महज 29 दूकानों के संचालकों ने किसी प्रकार अपना वहां से कुछ दूरी पर मानक के अनुरूप दूकान को खोलने में सफलता पाई। आबकारी अधिकारी एसपी सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराने के लिए शनिवार को 70 दूकानों पर ताला बंदी का आदेश दे दिया गया है। उधर, मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थापित चार दूकानों को शुक्रवार की दूर रात हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें