कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को बेलचौरा गांव की महिलाओं और पुरुषों ने गांव में खुल रहे शराबखाने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि सड़क से हटाकर गांव में देशी शराब की दुकान ले जाने की तैयारी चल रही है। गांव के ही एक युवक ने अपनी जमीन को शराब बेचने वाले को दे दी है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने मांग किया कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब खाने नहीं खुलना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो महिलाएं उग्र प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन में रीता, बिंदू, धसिया, सुरसती, चम्पा, संविता, कैरिला, ललिता, पांची आदि मौजूद रहीं।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा नई बस्ती में देशी शराब की नई बन रही दुकान के विरोध में शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम सड़क पर उतर गए। मोहल्ला निवासी शकील अहमद ने कहा कि शहर के बाईपास पर ब्रह्मस्थान के करीब खुली देशी शराब की दुकान को मुंशीपुरा नई बस्ती में शिफ्ट किया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। मोहल्ले में परिवार रहता है। इस दौरान रुस्तम खांन, शमशाद, ओजैर, इलियास, सुभान, सुहैल आदि मौजूद रहे।