फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित समाज था उनका सपना

Tue, 13 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
मर्यादा पुरुषोत्तम इंटर कालेज में शिवशंकर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह और डा.सुधा राय।
विज्ञापन
पूर्वांचल के मालवीय एवं दर्जनों  शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक एवं  सहकारिता आंदोलन के प्रणेता बाबू शिवशंकर सिंह की 36वीं पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कॉलेज के सभागार में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कई शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने स्व. शिवशंकर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया।  कहा शिक्षित समाज ही उनका सपना था। मेधावियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह  ने कहा कि स्व. शिवशंकर सिंह  ने पूर्वांचल के अति पिछडे़े इलाके में शिक्षा  की अलख जगाई थी।  सहकारिता आंदोलन के प्रति लोगों को प्रेरित किया था। कहा कि वे हमेशा भारतीय शिक्षा को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास करते रहे। गरीबों, मजलूमों को हक व अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक लगे रहे। उनके बताए हुए रास्ते पर चलने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है।

इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री डॉ. सुधा राय ने कहा कि स्व.  शिवशंकर सिंह में अटूट संकल्प शक्ति थी। इसी के चलते 60 वर्ष पहले संसाधन न होने के बाद भी दर्जनों शिक्षण संस्थानों का सफल संचालित किया। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि शिव शंकर  सिंह शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने वाले  महापुरुष थे। उनके सपने को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   अध्यक्षता  डॉ. तेज प्रताप सिंह तथा संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में हलधरपुर स्थित सरदार पटेल इंटर कालेज के सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक व  कांग्रेस पार्टी के नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह ने संबोधित किया।  दयानंद इंटर कॉलेज इटैली में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश  कुमार सिंह, डॉ. तेज प्रताप सिंह  घनश्याम सहाय, डॉ. राघवेंद बहादुर सिंह,  विरेंद्र कांत सिंह, जयतं सिंह,  प्रभुनाथ, ब्रजभूषण मिश्र, नरेन्द्र देव  यादव आदि शामिल रहे। अध्यक्षता  बांके सिंह तथा संचालन धनंजय सिंह ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें