फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी की तरह व्यापारियों के प्रतिनिधि का स्थान तय हो : रामगोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के रौजा स्थित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर रविवार को व्यापारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में व्यापारियों के प्रतिनिधि का स्थान शिक्षक एमएलसी की तरह तय होना चाहिए। कहा कि व्यापारियों का शोषण अविलंब रोका जाना चाहिए।
व्यापारी समाज को मान, सम्मान और स्वाभिमान की अतिरिक्त कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने शासन से मांग की कि जिस तरह शिक्षकों को विधान परिषद में स्थान सुनिश्चित है। ठीक उसी तरह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाले व्यापारियों को को लोकसभा और विधान सभा में स्थान सुनिश्चित किया जाए। जिससे उनकी समस्याओं देश और प्रदेश की महापंचायत में रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कन्हैया जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस आसानी से मुहैया कराया जाए। इससे विपरीत परिस्थितियों में वह सुरक्षा स्वयं कर सकें। बैठक में अशोक सिंह, हरिशंकर गुप्ता ,अजहर फैजी, आनंद गुप्ता, महात्मा यादव, गामा यादव, हाजी अनवर अली, फैयाज अहमद, नीरज अग्निवेश, सुभाष कन्नौजिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें