फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कहीं हल्की तो कहीं हुई तेज बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

विज्ञापन
शुक्रवार को आस्मान में छाया बादल
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर के समय नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। धूप-छांव का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली के बार-बार अप-डाउन होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
शुक्रवार को तड़के से ही घने बादल छाए रहे। सुबह से मौसम सुहावना रहा। सुबह लगभग 11 बजे से ही रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के समय लगभग 15 मिनट तक कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश होने से नगर के सहादतपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, ब्रह्मस्थान, महरनिया सहित विभिन्न निचले इलाकों में जलजमाव होने से लोगों को गंदे पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था।
दोपहर बाद तक धूप-छांव का दौर चलता रहा। मौसम में बार-बार बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। तापमान पर नजर डालें तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
आर्द्रता 72 प्रतिशत रही, जबकि 21 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बार-बार बदलाव होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि मौसम में बार-बार बदलाव से बीमारियों का खतरा बढ़ा है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें