फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 10 अगस्त तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, लक्ष्य पूरा नहीं होने पर बढ़ाया गया समय

विज्ञापन
करहां न्याय पंचायत अन्तर्गत माहपुर गांव में पखवाड़े के आखिरी दिन नालियों की सफाई करते सफाईकर्मि
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की निर्धारित तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। लगभग 30 से 40 फीसदी तक लक्ष्य पूरा नहीं होने पर 25 जुलाई को अपर मुख्य सचिव ने बैठक ली थी।
विज्ञापन

इस बैठक में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंडलीय अपर निदेशक ने भौतिक रूप से प्रतिभाग किया।
सभी विभागों के राज्य स्तर से नामित नोडल अधिकारी, सभी मंडलों के संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सभी जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा इकाइयों के प्रभारी अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया था।
मॉनिटरिंग इंडिकेटर्स के विश्लेषण में पाया गया था कि जिले में लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जुलाई माह का संचारी रोग नियंत्रण अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। बताया कि 1 से 31 जुलाई तक 1400 सफाई कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई तक 645 ग्राम पंचायतों में से 632 में प्रभात फेरी लगाकर स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। सफाई के लिए 756 नाला-नालियां चिह्नित की गई थीं, इनमें से 739 की सफाई करा दी गई है।
चिह्नित 547 जगहों में से 637 जगह झाड़ियों की सफाई करा दी गई है। 370 हैंडपंपों को चिह्नित किया गया था, स्वच्छ भारत मिशन के अनटाइड फंड से 360 की मरम्मत करा दी गई है। जुलाई माह में 773 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण भी कराया गया।
बताया कि इन सभी कार्यों की पुष्टि के लिए डब्ल्यूएचओ और यूनीसेफ की टीम ने सर्वे किया था।

गांवों में अभियान चलाकर की गई सफाई

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र में एक माह तक चला स्वच्छता पखवाड़ा शुक्रवार को संपन्न हो गया। 31 जुलाई तक चले इस अभियान के तहत विकासखंड की सभी 83 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई गई।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत माहपुर में विशेष अभियान चलाकर पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और गलियों की सफाई की गई। जलभराव वाले स्थानों से जलनिकासी कराई गई।



नालियों और संवेदनशील क्षेत्रों में एंटी लार्वा, दवा, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा का कहना था कि पूरे माह चले अभियान के दौरान पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, नालियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें