फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर लगाते समय करंट से अधेड़ की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित नगर पालिका कम्युनिटी हाल के पास एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक रमेश यादव (46) पुत्र शिव बच्चन यादव मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नगदोपुरा मुहल्ले के निवासी थे। रमेश पुलिस लाइन स्थित एक हाते में गाड़ियों का डेंटिंग पेंटिंग का काम करते थे। स्थानीय लोगों की मानें तो सप्ताह भर पहले हुई भारी बारिश से हाते में पानी भर जाने से काम बंद पड़ा हुआ था शुक्रवार की देर शाम रमेश हाते से पानी निकालने के लिए मोटर लगा रहे थे। मोटर लगाने के दौरान रमेश करंट की चपेट में गए और गंभीर रूप से झुलस गये। परिजनों ने अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें