फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से गुलजार होकर मऊ स्टेशन से गुजरी लिच्छवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल के चलते हुए लॉक डाउन में बंद हुई लिच्छवी सोमवार को पांच माह शुरु हुई। इस दौरान तय समय पर लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में 150 से ज्यादा यात्री सवार हुए। जबकि उतरने वालों की संख्या महज 50 थी। किशनगंज से वया मऊ ढोकर प्रति दिन दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन के चलनमे से यात्रियों ने राहत महसूस किया। साथ ही यात्रियों के आने जाने से रेलवे स्टेशन पर चहल पहल बनी रही।यात्रा करने के लिए यात्री मऊ जंक्शन पर ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहुंचे। जहां उनकी थर्मल स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण और टिकट की जांच कर उन्हें प्लेटफार्म पर भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह लिच्छवी एक्सप्रेस मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इस ट्रेन में मऊ जंक्शन से 150 से ज्यादा यात्री सवार हुए, वहीं विुन्न स्टेशनों से सवार हुए 50 यात्री मऊ जंक्शन पर उतरे। उतरे यात्रियों को सैनिटाइज कराने के बाद रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इससे पहले जिन यात्रियों को लिच्छवी एक्सप्रेस में यात्रा करनी थी, वो ट्रेन के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे पहले मऊ जंक्शन पर पहुंचे। जहां रेलवे कर्मचारियों द्वारा टिकट
की जांच के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें प्लेटफार्म पर रवाना किया गया। वहीं इस दौरान आरपीएफ प्रभारी डीके राय तथा जीआरपी प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी जवानों के साथ यात्रियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील करते रहे। बीते मार्च के आखिरी सप्ताह से लिच्छवी एक्सप्रेस के संचालन बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।सोमवार से इस रूट पर नियमित ट्रेन के संचालन से यात्री काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें