फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
कोपागंज के फिरोजपुर गांव में पाँच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में शामिल - फोटो : MAU
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामसभा फिरोजपुर में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद शिव लिंग के साथ कई देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के लिए सोमवार को पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व भव्य कलाश यात्रा निकाली गई। हाथी घोड़ों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में 251 कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस शोभा यात्रा में हाथी घोड़े के अलावा क्षेत्र के महिला, पुरुष, बच्चों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

इस शोभा यात्रा में भगवान विष्णु भगवान शिव, एवं लक्ष्मी की मनोहर झांकियां थीं, जो कलश यात्रा की उसकी शोभा बढ़ा रही थी। देवी देवताओं का जयघोष करते गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थीं,हर हर महादेव के उद्घोष से समूचा वातावरण गुंजायमान हो उठा था। इस दौरान पर ग्राम प्रधान तेतरी देवी, रामावतार, विश्व कुमार, शत्रुध्न सिंह, आयुष नेता, सुभाष, दिनेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें