फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए मिलकर ‘जनता कर्फ्यू’ को कामयाब बनाएं, कोरोना को हराएं

विज्ञापन
नगर के घास बाजार स्थित सब्जी मंडी से सब्जी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील को रविवार के दिन अमल में लाने के लिए हर वर्ष तैयार दिखा। इस दौरान शनिवार को विभिन्न वर्गो के लोगों से बात किया गया। तो सभी ने सकारात्मक जबाब दिया। बोले देश और समाज की रक्षा के लिए हम तो तैयार है, आप कितना तैयार है? यह अलग बात रही कि लोग शनिवार को एहतियातन सब्जी से लेकर अन्य सारे सामानों की जमकर खरीदारी किए। शनिवार की शाम चार बजे अचानक प्रशासन दुकानों को बंद कराने लगा। इसका परिणाम रहा कि चहल पहल वाले शहर में शाम को पांच बजे से ही सड़क पर कर्फ्यू जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रविवार की बंदी को सफल बनाने के लिए हर वर्ग सक्रिय दिखा।
विज्ञापन

हालांकि प्रधानमंत्री के संदेश जारी होने के बाद से ही लोग इस पर चर्चा करना शुरु कर दिए थे। हर व्यक्ति अपने अपने तरह से तर्क दे रहें थे। व्यापार मंडल हो या फिर समाजिक संगठन, पक्ष के नेता हो या फिर विपक्ष के सभी ने देश हित में प्रधानमंत्री के संदेश का पालन करने के लिए तैयार दिखे। जानकारों का मानना है कि इससे वायरस का चेन टूटेगा। क्योंकि वायरस भीड़ में तेजी से एक से दूसरे व्यक्ति को स्थानांतरित हो रहें है। लेकिन जब घर से कोई निकलगा ही नहीं तो कोरोना के वायरस मेटल और अन्य स्थानों पर 10 से 12 घंटे के अंदर मर जाएगें। साथ ही घर में रहने से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कोई नहीं आएगा। इससे इस महामारी रुपी वायरस से लोगों को निजात मिलेगा।

नगर के सहादतपुरा स्थित मेडिकल हाल पर दवा लेने के लिए जुटी भीड़।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें