फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गांव में मिलेंगे लेखपाल, ग्रामीणों को तहसील के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
645 ग्राम पंचायतों के भवन में ही बनेगा कमरा, सुनी जाएगी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। प्रमाण पत्रों को बनवाने और रिपोर्ट के लिए अब ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। शासन की पहल पर पंचायत भवन परिसर में राजस्व विभाग के लिए अलग से कमरे का निर्माण कराया जाएगा। इसमें बैठकर ग्राम पंचायत से संबंधित कार्य लेखपाल निस्तारित करेंगे। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जिले में 645 ग्राम पंचायते हैं। ग्राम पंचायतों में लेखपाल के बैठने की व्यवस्था नहीं होने से लेखपालों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। लेखपालों को ग्राम पंचायतों के महत्वपूर्ण दस्तावेज तहसील कार्यालय में ही रखना पड़ता है। इससे गांव के विवाद का निस्तारण करने और आवश्यक दस्तावेज बनाने में लेखपालों के साथ ही ग्रामीणों को तहसील का चक्कर लगाना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने नई व्यवस्था की है। गांव के पंचायत भवन में एक-एक कमरे का निर्माण किया जाएगा, यह कमरा लेखपालों के लिए आवंटित होगा। इस कमरे में ग्राम पंचायत के सभी जरूरी अभिलेख मौजूद रहेंगे। इससे जमीन विवाद का निस्तारण त्वरित रूप से किया जा सकेगा। साथ ही गांवों में जमीन के लिए होने वाले विवादों पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। वहीं पंचायत भवन में लेखपाल के लिए अलग से कमरा बन जाने से आवश्यक दस्तावेज रखने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों को निवास, जाति, आय सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं, पंचायत भवन में प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इससे ग्रामीणों को गांव के विकास और आवश्यक कागजात बनवाने में सहूलियत मिलती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पंचायत भवन में लेखपाल के लिए एक अलग से कमरे का निर्माण कराया जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। बजट मिलते ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- कुमार अमरेंद्र
जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें